BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

मुठभेड़ में चेन लुटेरा दबोचा गया

Img 20260624 wa0002

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में चेन लूट का आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया। हंसपुरम इलाके में घेराबंदी के दौरान आरोपी गोलू ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।

गोली लगते ही बदमाश जमीन पर गिर पड़ा और पुलिस ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को तत्काल कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ने 23 मई को यशोदा नगर में एक बुजुर्ग महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया है। उसके पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

हालांकि मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही लूटी गई चेन और उसे खरीदने वाले ज्वैलर्स की भी खोज जारी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी गोलू कोई नया खिलाड़ी नहीं है, उसके खिलाफ पहले से ही चोरी और लूट के तीन संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

बिंदास बोल — कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp