महिला ने बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा खड़ा किया
कानपुर ब्रेकिंगगुजैनी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ती नजर आईं, जब एक महिला ने बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा खड़ा कर दिया।कारगिल पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे अंडरपास पर महिला ने एक होमगार्ड पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसकी वर्दी तक नोच डाली और जमकर मारपीट की।वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला होमगार्ड को थप्पड़, लात-घूंसे मार रही है, जबकि वर्दी पकड़कर उसे घसीटने की कोशिश भी कर रही है—और आसपास खड़ी भीड़ तमाशबीन बनी रही।सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर वर्दी में तैनात कर्मी ही सड़क पर यूं बेइज्जत और असुरक्षित हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का जिम्मा आखिर किसके भरोसे है?फिलहाल घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई अब तक सवालों के घेरे में है—क्या सच्चाई सामने आएगी या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

