अभय शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ

कानपुर। दि लॉयर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2025 में जैसे-जैसे दिन करीब आते जा रहे हैं वैसे ही अधिवक्ताओं के बीच जो आजमाइश शुरू होने लगी है। बीते दिन सिविल लाइन स्थित डीएवी लॉन में महामंत्री पद के प्रत्याशी अभय शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी में आगामी चुनाव पर चर्चा की गई, साथ ही बैठक कर इस बात पर भी चर्चा की गई कि अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनकी समस्याओं को किस तरह दूर किया जाएगा। इस बात पर भी चर्चा हुई कि पदाधिकारी बनने पर अधिवक्ताओं की उन सभी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा, जो अभी वर्तमान में व्याप्त है। इस अवसर पर महामंत्री प्रत्याशी अभय शर्मा ने कहा कि हमने अपने साथी अधिवक्ताओं से डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के तहत संपर्क स्थापित कर लिया है और जिन अधिवक्ताओं से भी मिलना बाकी है उन तक भी चुनाव वाले दिन के पहले तक संपर्क स्थापित कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे लगभग 20 साल की प्रैक्टिस का अनुभव है और लगभग हर अधिवक्ता से मैं परिचित हूं। महामंत्री प्रत्याशी अभय शर्मा ने यह भी कहा कि चुनाव जीतने के बाद अधिवक्ता भाइयों के घर पर जाकर उनका आभार प्रकट किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आगामी 19 तारीख को होने वाले चुनाव में साथी अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील भी की। साथ ही महिला अधिवक्ताओं की भी कई समस्याओं के बारे में चर्चा हुई। विचार गोष्ठी में लगभग एक हज़ार की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। विचार गोष्ठी में प्रमुख रूप से दि लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री अभिषेक तिवारी, पंकज द्विवेदी, विजय शंकर रावत,अजय कुमार गुप्ता, नीरज निगम, अजय शर्मा, राज कुमार त्रिपाठी, अशोक शर्मा, हिमाचल प्रसाद निषाद, प्रांशु द्विवेदी, शंकर दयाल द्विवेदी, कविल देव राय, आशीष शर्मा,आलोक गुप्ता, रिनय कनौजिया, संतोष कुमार बाजपेई, नागेंद्र चंद्र त्रिपाठी ,हर्ष कुमार, राम नवल कुशवाहा आदि सम्मिलित रहे।

