BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

जीआरपी सेन्ट्रल पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Img 20250824 wa0076

जीआरपी सेन्ट्रल पुलिस की तत्परता से परिजनो के चेहरे पर लौटी मुस्कान रेलवे में यात्रियो के सुरक्षा एवं अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के लगातार मानिटरिंग व निर्देशन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यन्त कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में भूले भटके व्यक्ति गुमशुदा बच्चो/आपरेशन मुस्कान अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 24.08.2025 को आपरेशन मुस्कान के तहत कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर, यात्री प्रतीक्षालय पर भ्रमण/चेकिंग के दौरान एक लड़की काल्पनिक नाम प्रिया तिवारी पुत्री नीलू तिवारी निवासी रायपुर थाना बारासगवर उन्नाव उ0प्र0 जो अकेली प्लेटफार्म 1/10 पर बैठी मिली। जो अपने माता की डांट से नाराज होकर कानपुर सेन्ट्रल आ गई थी। जिसे म० हे०का० विपिन यादव द्वारा तत्काल अपने सुपुर्दगी मे लेकर महिला हेल्प डेस्क में बिठाया गया। जरिए उचित माध्यम परिजन माता सोनी अवस्थी को सूचना दिया गया। थाना कार्यालय बुलाकर माता सोनी अवस्थी व परिजनो को सुपुर्द किया गया। परिजनो द्वारा थाना जीआरपी पुलिस कानपुर सेन्ट्रल की इस सराहनीय कार्य के लिये भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।बरामदगी करने वाले वाली टीम -ओमनारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल। उ०नि० शिवबाबू यादव, उ० नि० आशीष कुमार बौध्द, उ०नि० अजीत प्रताप थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल। हे०का० बृजेश शर्मा, हेका राजेन्द्र प्रताप सिंह, हेका अभय प्रताप सिंह, हे का० नरेन्द्र कुमार, म०हे०का०विपिन यादव थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।का० सत्येन्द्र सिंह, का० अनूप प्रजापति, का० शिवेन्द्र कुमार, का० आनन्द कुमार थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp