BB ओरिजिनलअपराधपुणे

दोस्त का पत्थर से कुचल कर किया मर्डर, वाघोली (पुणे) पुलिस ने महज 30 घंटे में तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।


पुणे सुबह तड़के 4:15 पर मृतक बादल शेख से और उसके दोस्त कृष्ण लॉज, उबाले नगर वाघोली पुणे के पार्किंग में बातचीत कर रहे थे उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और अक्षय पटेल, मयूर वडामारे और प्रदीप जाधव ने बादल शेख की हत्या की साजिश रची और उसके सिर पर लोहे की छड़ और पत्थरों से वार किया ।
पुलिस कांस्टेबल प्रदीप मोटे को आरोपियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी अक्षय बाबू पटेल, उम्र 24 वर्ष, मयूर रामकिशन वडामारे उम्र 22 वर्ष ओर प्रदीप रघुनाथ जाधव उम्र 23 वर्ष, को आईपीसी की धारा 103 115(2) 352 3 (5) धारा 135 और आर्म्स एक्ट की धारा 37(1) (3) और धारा 4(25) के तहत मामला दर्ज कर खराड़ी पुणे से गिरफ्तार किया
उक्त कार्य अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज पाटिल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वाघोली पुलिस स्टेशन युवराज हैंडे पुलिस निरीक्षक (अपराध)आसाराम शेट्टी व उनके टीम ने किया है

सतीशकुमार मंडोरा संवाददाता बिंदास बोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp