दो अलग-अलग मामलों में कल्याण रेलवे पुलिस को मिले 150000 रुपए का एप्पल लैपटॉप और वसई रेलवे पुलिस को मिले 100000 रुपए का लेनोवो लैपटॉप वापस लौटाया ।
मुंबई दिनांक 7-10-25 को पुलिस कांस्टेबल पाटिल और कदम को शाम 7:05 पर ट्रेन के अंदर प्रथम श्रेणी में लावारिस बैग में लैपटॉप मिला उन्होंने बैग को हिरासत में लेकर रेलवे कंट्रोल पर संपर्क कर पूछताछ कि के कोई थाने पुलिस और डोंबिवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी तब पता चला कि या कुणाल जगदीश थोरात उम्र 27 ने डोंबिवली पुलिस स्टेशन में शिकायत कराई है पुलिस स्टेशन ने उससे संपर्क कर उसे कल्याण पुलिस स्टेशन बुलाकर उसका बैग सहित लैपटॉप लौटाया।

वहीं दूसरे मामले में दिनांक 7-10-2025 को रात 9:00 बजे नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर पुलिस सिपाही सानप और MFS बोरकर प्लेटफार्म पर गस्त लगाते समय एक बैग मिला जिस पर लेवेनो कंपनी का लैपटॉप था उस बैग में प्राप्त आधार कार्ड के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर स्वप्नाली सुनील म्हात्रे नामक महिला से संपर्क किया और पता किया कि उसका ही बैग है पुलिस ने उस महिला को नालासोपारा रेलवे स्टेशन बुलाया और पुष्टि कर उसे बैग सहित लैपटॉप लौटाया।
सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता मुंबई

