BB ओरिजिनलअपराधधर्ममहाराष्ट्र

हत्या के लिए ले जा रहे 25 गाय को पुलिस ने बचाया। चार व्यक्तियों के विरुद्ध कारवाई, कुल 1895000 रुपए मूल्य का माल और दो पिकअप जप्त ।

चंद्रपुर 11.10.2025 को पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि दो पिकअप में गो वंश की तस्करी कर वध हेतु ले जाया जा रहा है। इस आधार पर थाना उमरी पोतदार पुलिस ने पुलिस स्टाफ व पंच के साथ मौजा डोंगर, हल्दी रोड पर नाकाबंदी कर दोनों पिकअप वाहनों को रोका,पंच के सामने जब उसकी जांच की गई तो पाया गया कि उक्त वाहन में 25 पशु ले जाए जा रहे थे। आरोपियों की पहचान मंगेश शामराव चौधरी उम्र 28 वर्ष, राजेश गजानन घोगरे उम्र 27, वर्ष मोहम्मद अजीज अली उम्र 24 वर्ष, मिर्जा अजीज बेग उम्र 22 वर्ष, के रूप में हुई उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन उमरी पोतदार में भारतीय पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 (1) (डी)(ई) (एफ)(एच) महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम की धारा 5 (ए) 9,11,भारतीय दंड संहिता की धारा 325 (3) 3(5) 9 और महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन के साथ-साथ कुल 25 पशु (मवेशी) और चार मोबाइल फोन कुल रुपए आरोपियों से उक्त वाहन में रखें 1895000 रुपए जप्त कर लिए गए हैं। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है उक्त कार्रवाई चंद्रपुर जिला पुलिस अधीक्षक सहायक पुलिस निरीक्षक राहुल ठेगाने के नेतृत्व में की गई है।

सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp