BB ओरिजिनलअपराधमहाराष्ट्रमुंबई

42 लाख 80 हजार रुपए की 414 ग्राम एमडी रखने के आरोप में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार।

मुंबई ,नारकोटिक्स सेल-2 की टीम प्रगति नगर, नालासोपारा पूर्व स्थित मास्टर क्रिकेट क्लब ग्राउंड के सामने 90 फीट रोड पर गश्त लगाते समय कालू बस्सी चुक्वुमेका, उम्र 45 वर्ष,मूल निवासी उमुआहिया, राष्ट्रीयता-नाइजीरियाई, संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा जब उससे दो अधिकारियों ने पूछताछ और तलाशी ली तो उनके पास से मेफेड्रोन नामक 214 ग्राम वजनी ड्रग, जिसकी कीमत 42,80,000/- रुपये (एम.डी.) पाई गई। ड्रग को जब्त कर उसके खिलाफ नालासोपारा पूर्व के तुलिंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर कालू बस्सी चुक्वुमेका को गिरफ्तार कर लिया गया है और तुलिंज पुलिस अपराध की आगे की जांच कर रही है। उक्त कार्यवाई एंटी-नारकोटिक्स सेल -2 के प्रभारी, छठे पुलिस निरीक्षक सागर शिंदे ओर उनकी पुलिस पथक द्वारा किया गया है

सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता मुंबई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp