बंदूक की नोक पर वाहनों को लूटने की तैयारी कर रहे झारखंडी नक्सली व उनके 5 साथियों को नासिक- मुंबई हाईवे में पुलिस ने किया गिरफ्तार।
ठाणे,पुलिस को गोपनीय मुखबिरों के माध्यम से को मिली सूचना के आधार पर, पुलिस अधिकारी और संपत्ति अपराध प्रकोष्ठ के अंमलदार ने 14/10/2025 को 18:35 बजे, खारेगांव टोल बूथ से कलवा तरफ जाने वाली सड़क पर, टोल बूथ से लगभग 200 मीटर की दूरी पर, ठाणे पर एक जाल बिछाकर, बोलेरो कार में झारखंडी नक्सली व 5 साथियों को गिरफ्तार किया वे नासिक मुंबई राजमार्ग पर वाहन को रोक उन्हें घातक हथियारों से धमकाकर उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर उनसे कीमती सामान छीन लेने के फिराक में थे। झारखंड के नक्सलियों की पहचान 1) राजेंद्र महेश यादव, उम्र 27,2) मोहम्मद सरफराज अब्दुल सत्तार अंसारी, उम्र 36 वर्ष,3) बुदल रहीम सलीम अंसारी उम्र 30 वर्ष,4) सद्दाम अबुल अंसारी उम्र 30 वर्ष,5) शिवकुमार चौथा उराव उम्र 40, के रूप में हुई है, उसके पास से बोलेरो मोटर वाहन, 03 आग्नेयास्त्र, 04 जिंदा कारतूस, 01 लोहे का हंसिया, 01 लोहे का दरांती, मिर्च पाउडर, रस्सी और कुल 06 मोबाइल फोन, कुल कीमत 7,96,900/- रुपये पुलिस ने जब्त किए।
आरोपियों के खिलाफ कलवा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 310(4), (6) के साथ-साथ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 3, 25, 4, 25 के साथ-साथ धारा 37 (1), 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
उक्त कार्यवाही प्रॉपर्टी क्राइम सेल वीपोनी/गोरखनाथ घरगे, सपोनिरी/अब्दुल मलिक, पौनी/संजय भिसे, सपोनी/शिवाजी गायकवाड, और उनकी टिम द्वारा की गई।
सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता मुंबई।

