22475500/-रुपए की 1 किलो 71 ग्राम एमडी जप्त कर तस्करी करने वाले 4 अपराधी को ठाणे क्राइम पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ठाणे, ठाणे पुलिस आयुक्त ने मादक पदार्थ की तस्करी की विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया जिसके अंतर्गत पुलिस पंच के समक्ष जाल बिछाकर नौपाड़ा ढाणे से (1)इमरान उर्फ बब्बू खिजर खान उम्र 37 (2)वकार अब्दुल रब खान उम्र 30 खान (3) तकूद्दिन रफीक खान उम्र ३० (4)कमलेश अजय चौहान उम्र 23 सभी मध्य प्रदेश निवासी, चारों को गिरफ्तार किया। वे 1 किलो 71 ग्राम 6 मिलीग्राम की 22475500 रुपए की एमडी बेचने की फिराक में थे ठाणे पुलिस ने उक्त माल वाहन सहित जप्त कर नौपाड़ा पुलिस स्टेशन थाने में पिएस अधिनियम की धारा 8 (ए) 22 (ए) 29 के तहत मामला दर्ज किया है।
इस मादक पदार्थों के उत्पादन विक्री परिवहन और भंडारण में कौन शामिल है इसकी जांच जारी है
गिरफ्तार आरोपियों में १ इरफान और बब्बू फ्रिज खान और २ कमलेश अजय चौहान आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश में विभिन्न थानों में अन्य अपराध दर्ज है।
थाने पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण ,उपभोग आदि अपराध में शामिल व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो ठाणे क्राइम ब्रांच को बताए, जानकारी देने वाले व्यक्तियों का नाम गोपनीय रखा जाएगा ।
सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता मुंबई।

