कानपुर में शोले फिल्म का दृश्य देखने को मिला

कानपुर। अरौल थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर पर एक व्यक्ति चढ़ गया उतरने का नाम नहीं ले रहा था। मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति बना पुलिस के लिए मुसीबत फिल्म की शूटिंग समझकर टावर पर चढ़े व्यक्ति की देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस जैसे तैसे करके मोबाइल टावर पर चढ़े व्यक्ति को उतार सकी। उसके बाद पुलिस ने बताया टावर पर चढ़ा व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है। मोबाइल टावर पर चढ़े व्यक्ति को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
✍️राजू गौड़ की रिपोर्ट

