प्रशासन ने कोतवाली थाना क्षेत्र के बर्रा स्थित हुक्काबार में मारा छापा।
कल भारत ए टू जेड न्यूज ने बर्रा स्थित हुक्काबार की खबर चलाई थी.खबर के बाद जागा प्रशासनकोतवाली थाना क्षेत्र के हुक्काबार में मारा छापा
बर्रा,नवीन मार्केट के प्रथम तल पर चल रहे रेस्टोरेंट 007 व टीवीके डिस्क एंड लांज में हुक्काबार का हुआ भंडाफोड़.
5 अभियुक्त गिरफ्तार पकड़े गए अभियुक्त हिमांशु सोनवानी, दिव्यांश शर्मा, जमांस शर्मा, उत्कर्ष सिंह व सूरज विश्वकर्मा हैं।
मौके से 13 अदद हुक्का सेट, 21 अदद चिलम, एक अदद फ्लेवर डिब्बा, 55 कोल पैकेट, 40 फ्लेवर, एक अदद हुक्का चार्जर, 15 हुक्के के पाइप व एचएमडी बरामद.
सभी अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.
प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनीत त्यागी, राहुल कुमार सिंह, अविनाश कुमार विमल, कांस्टेबल रनवीर सिंह, शैलेंद्र कुमार एवं प्रभारी सर्विलांस सुरदीप सिंह डागर व सर्विलांस टीम के उप निरीक्षक विकास त्यागी,हेड कांस्टेबल अजय, कांस्टेबल जनार्दन प्रताप सिंह व हरिओम ने इस गिरफ्तारी व बरामदगी को दिया अंजाम.
बिंदास बोल संवाददाता

