BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

एमआरपी से ज्यादा वसूली पर उठे सवाल

Img 20260222 wa0019

कानपुर। पान मसाला और सिगरेट की बिक्री को लेकर उपभोक्ताओं में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। शहर के कई इलाकों से शिकायतें सामने आई हैं कि दुकानदार निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक दाम वसूल रहे हैं।उपभोक्ताओं का कहना है।

📍“सरकार ने टैक्स बढ़ाया है तो कंपनी नए रेट का पैकेट बाजार में उतारे, लेकिन पुराने एमआरपी वाले पैकेट पर ज्यादा पैसा लेना गलत है।

😡”स्थानीय लोगों का आरोप है कि बजट के बाद थोक और फुटकर विक्रेता मनमाने दाम वसूल रहे हैं, जबकि प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नजर नहीं आ रही।

📢एक ग्राहक ने नाराज़गी जताते हुए कहा। “₹5 का पाउच ₹7 में मिल रहा है। ₹10 में पहले चार पाउच मिलते थे, अब तीन ही दिए जा रहे हैं। यह सीधी लूट है।

📍”सिगरेट की कीमतों को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं।

✒️“₹5 की सिगरेट ₹6-7 में, ₹8 की ₹10 में और ₹10 की सिगरेट ₹12 तक में बेची जा रही है। दुकानदार खुलेआम एमआरपी से ज्यादा वसूली कर रहे हैं।

😗😙” एक अन्य उपभोक्ता ने बताया।

👉दुकानदारों का कहना है कि होल सेलर ज्यादा रेट में माल बेच रहे हैं तो हमारी मजबूरी है कि पचास पैसा तो हमारा इमानदारी से बनता है।मामले में जांच और छापेमारी की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आम उपभोक्ता की जेब पर लगातार अतिरिक्त बोझ पड़ता रहेगा।

बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट✍️

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp