BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

मन की बात कार्यक्रम में उत्तर जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर लहराया परचम

Img 20260228 wa0024

कानपुर । प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें संस्करण के सफल आयोजन में भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।हर माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस प्रेरणादायी कार्यक्रम को बूथ स्तर तक व्यापक रूप से सुनाने, जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठनात्मक समन्वय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कानपुर उत्तर जिला प्रदेश में अव्वल रहा।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने जिला कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मन की बात के संयोजक एवं जिला कार्यालय मंत्री रोहित साहू, जिला मॉनिटरिंग टीम की संयोजक सुनीता गौड़ तथा पूरी टीम को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp