BB ओरिजिनलNews Officeखेल

India vs West Indies: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला 1 मार्च को ।

दिल्ली,1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला है.

यह मैच दोनों टीमों के नॉकआउट मुकाबला होगा, जिसमें हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. वहीं, मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीधा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

साउथ अफ्रीका ने मिली 76 रनों की करारी हार के बाद भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वापसी की है. भारत ने अपने पिछले मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराया. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका से हारकर आ रही है.

अब दोनों टीमों के बीच वर्चुअल नॉकआउट को मुकाबला होगा. अगर भारत को सेमीफाइनल में जाना है, तो किसी भी हालत में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की टीम को वेस्टइंडीज के पार जाना होगा. हालांकि इस मैच में भारतीय टीम के सामने कई चुनौतियां होंगी, जिसके लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को खास रणनीति बनानी होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत के सामने कौन से चैलेंज होंगे…संजू-अभिषेक की तूफानी शुरुआत की जरूरतइस टूर्नामेंट में पहले अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पारी की शुरुआत कर रहे थे. हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग की थी. दोनों खिलाड़ियों ने टीम को तेज शुरुआत थी. माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भी संजू और अभिषेक की जोड़ी मैदान पर ओपनिंग करने उतरेगी.

ऐसे में भारतीय टीम को एक बार फिर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा से आक्रामक शुरुआत की जरूरत है. इससे भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों पर कम दबाव होगा, जिससे बड़ा स्कोर बनाने में आसानी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp