BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

तेज रफ्तार डिफेंडर कार अनियंत्रित होकर अचानक डिवाइडर पर चढ़ी

Screenshot 2026 03 09 14 46 24 81 7352322957d4404136654ef4adb64504

कानपुर। नजीराबाद थाना क्षेत्र में जेके मंदिर के पास एक तेज रफ्तार डिफेंडर कार अनियंत्रित होकर अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में करीब 4 से 5 लोग सवार थे। हादसे में सभी को मामूली चोटें आई हैं।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।हादसे में पलटी कार लैंड रोवर डिफेंडर बताई जा रही है, जो कथित तौर पर किसी स्थानीय नेता की बताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।सूचना मिलते ही नजीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहन को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।फिलहाल पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह सामने आ रही है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp