अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक संपन्न

कानपुर। कल्याणपुर क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर में ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष आयुष शुक्ला ने किया। इस बैठक में ब्राह्मण समाज की एकता, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मणवाद सवाल विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र त्रिपाठी, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष भूपत त्रिवेदी, विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रदीप कुमार दीक्षित, राम चरण पाठक, राम सरन पाठक, भागवत आचार्य योगेश अवस्थी, जय नारायण अवस्थी, पंकज दीक्षित सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।बैठक के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज को संगठित होकर समाज के हितों की रक्षा और सामाजिक विकास के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।इस अवसर पर परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष आयुष शुक्ला को आगामी समय में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने की संभावनाओं और तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। इस विषय पर मौजूद पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने अपने-अपने विचार और सुझाव रखे तथा भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर प्रारंभिक वार्ता की।बैठक के अंत में समाज की एकता, आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*


