BB ओरिजिनलअयोध्याउत्‍तर प्रदेश

अयोध्या में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पंडाल में भीषण आग, मचा हड़कंप

अयोध्या। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राजघाट क्षेत्र में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पंडाल में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि महायज्ञ स्थल पर 1251 हवन कुंड बनाए गए थे, जिनमें से अधिकांश आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गए। आज यज्ञ का अंतिम दिन था, जिस कारण मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आयोजन से जुड़े लोग मौजूद थे।घटना के समय उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह और अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी मौके पर मौजूद थे। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग में हड़कंप मच गया।मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। यह महायज्ञ राजघाट स्थित बाटी वाले बाबा घाट के निकट आयोजित किया जा रहा था।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बिंदास बोल कानपुर से अपडेट राजू गौड द्वारा

Gridart 20260322 194057900

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp