BB ओरिजिनलNews Officeकानपुर

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें.

1 पीएम मोदी ने देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, नोएडा में बोले- युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है।

2 लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, युवाओं को पता है कि यह जो काम हो रहा है, यह नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है। आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।

3 पीएम मोदी ने कहा, आज पूरा विश्व चिंतित है, पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद जैसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है। हर देश इस संकट का सामना करने की कोशिश कर रहा है, और हमारा भारत भी पूरी शक्ति से इसका मुकाबला कर रहा है। देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है।

4 अफवाहों के बीच एचपीसीएल का बड़ा बयान: देश में ईंधन की कोई कमी नहीं, कहा- आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

5 शाह ने ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया, बोले- इसमें TMC के काले कारनामे, बंगाल का यह चुनाव देश की सुरक्षा के लिए अहम।

6 अमित शाह ने बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की सुरक्षा बंगाल के चुनावी नतीजों से अटूट रूप से जुड़ी हुई है। आज देश में घुसपैठियों के प्रवेश का केवल एक ही मुख्य रास्ता बचा है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा है। अगर बंगाल को घुसपैठ से मुक्त करना है, तो यहां सत्ता परिवर्तन अनिवार्य है।

7 रूस ने 4 महीने के लिए पेट्रोल निर्यात रोका, 1 अप्रैल से लागू; भारत पर कम, चीन-तुर्किये और ब्राजील पर ज्यादा असर।

8 विशाखापट्टनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; सभी 160 यात्री सुरक्षित।

9 विधानसभा में अमरावती को स्थायी राजधानी बनाने का प्रस्ताव, CM नायडू ने केंद्र से की कानूनी मान्यता की मांग*10* बंगाल से भाजपा का अंत तय’, ममता बनर्जी का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- पूरे देश की सत्ता गंवानी पड़ेगी।

11 असम में कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं 99% हिंदू, हम ‘मियां’ समुदाय की कमर तोड़ देंगे: CM हिमंत।

12 आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं’, नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी को बालेन शाह का संदेश

13 नेपाल- बालेन के प्रधानमंत्री बनते ही पूर्व पीएम ओली गिरफ्तार, Gen-Z प्रोटेस्ट के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप; इसमें 77 मौतें हुई थीं।

14 ईरान जंग में हूती विद्रोही भी शामिल, इजराइल पर 2000 किमी से बैलिस्टिक मिसाइल दागी; कहा- मकसद पूरा होने तक हमला जारी रहेगा==============================

बिंदासबोल संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp