कानून से बचने की हर कोशिश नाकाम
कानपुर। (शिवराजपुर) गुंडा नियंत्रण अधिनियम में वांछित अमित वर्मा आखिरकार सिस्टम के शिकंजे में आ ही गया। न्यायालय के सख्त आदेश के बावजूद लगातार फरार चल रहे अभियुक्त के घर पुलिस ने बार-बार दबिश दी, लेकिन हर बार वह गायब मिला।मामला वाद संख्या 70/2026, सरकार बनाम अमित वर्मा का है, जिसमें धारा 3/4 गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

15 जुलाई 2026 के न्यायालय आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम जब-जब उसके ठिकानों पर पहुंची, आरोपी ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए खुद को छुपाए रखा।आखिरकार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इलाके में दुग्गी पिटवाई और परिजनों की मौजूदगी में आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया।

साफ संदेश—अब बचना मुश्किल है, कानून का शिकंजा कस चुका है।स्थानीय लोगों में भी चर्चा है कि लंबे समय से इलाके में दहशत का कारण बने आरोपी पर यह कार्रवाई देर से ही सही, लेकिन सटीक वार है।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

