पौने दो करोड़ की सोने और हीरे के आभूषण चोरी करने वाले खूंखार अपराधी को कला चौकी पुलिस ने महज 48 घंटे में किया गिरफ्तार,100 प्रतिशत रिकवरी के साथ।
मुंबई, शिकायतकर्ता से सूचना मिली कि दिनांक,30/03/2026 को 02.30 और 05.00 बजे के बीच, सोसायटी के परिसर में स्थित जैन मंदिर में एक अज्ञात व्यक्ति घुसा और सोने ,हीरे के आभूषण चोरी करके भाग गया, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 124/2026, धारा 305(डी) 331 (4) बीएनएस के तहत 30/03/2026 को मामला दर्ज किया ।
पुलिस ने तुरंत इन्वेस्टिगेशन करते हुए अपराध स्थल और उसके आसपास लगे कुल 200 से 300 सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया और पता चला कि आरोपी पहले मंदिर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। प्राप्त जानकारी के आधार पर, जब तकनीकी विश्लेषण किया गया, तो पता चला कि आरोपी मध्य प्रदेश गया था।
पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि आरोपी अपने गांव में एक रिश्तेदार के घर की छत पर छिपा है जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो आरोपी दूसरे घर की छत पर कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया ,आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के साथ चोरी का सारा सामान जब्त कर लिया गया। मध्य प्रदेश राज्य में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और अन्य डकैती के कुल 17 मामले दर्ज किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी का नाम जितेंद्र उर्फ जीतन उर्फ बंटी उर्फ पंडित नगाइच, उम्र 34 वर्ष, जिला भिंड, राज्य मध्य प्रदेश है।
मुंबई पुलिस आयुक्त देवेंद्र भारती के मार्गदर्शन सीनियर पी काला चौकी विजय कुमार शिंदे पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित भोसले, हसन मुलानी उनकी पूरी टीम ने इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
बिंदास बोल संवाददाता मुंबई सतीश कुमार मंडोरा।

