उत्‍तर प्रदेशकानपुरबिंदास बोल खासशिक्षा

पूछता है UP : कब तक चलेगा AKTU यूनिवर्सिटी का खेल?

Img 20260104 wa0003

कानपुर/लखनऊ | “बिंदास बोल” न्यूज़ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), लखनऊ से संबद्ध कॉलेजों के 2021–25 बैच के B.Tech छात्रों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है।छात्रों का आरोप है कि COP (Carry Over Paper) का रिजल्ट PASS आने के बावजूद,एक माह से अधिक समय बीत जाने पर भी Division (First/Second/Third) Allot नहीं की गई है।

🔴 छात्रों की मुख्य समस्या Division Allotment न होने के कारण छात्रों को—Higher Education में दाख़िले में परेशानी, नौकरी के लिए आवेदन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में बाधा, डिग्री व अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्र से जुड़े काम अटकने जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

🗣️ छात्रों का सवाल छात्रों का कहना है कि जब COP Result घोषित हो चुका है और छात्र PASS हैं,तो फिर Division Allotment में इतना विलंब क्यों?

📌 “बिंदास बोल” न्यूज़ की मांग”बिंदास बोल” न्यूज़ के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की गई है कि—

1~ 2021–25 बैच के COP पास छात्रों की Division तत्काल Allot की जाए

2~ देरी के कारणों पर AKTU की ओर से स्पष्ट और आधिकारिक बयान जारी किया जाए

3~भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए समयबद्ध व्यवस्था लागू की जाए⚠️ सवाल UP के छात्रों का अब बड़ा सवाल यह है कि क्या AKTU छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर जल्द कार्रवाई करेगा,या छात्रों को यूँ ही इंतज़ार करना पड़ेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp