BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरधर्म

कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का जन-सैलाब

खंडित मूर्तियों का हुआ जीर्णाेद्धार

30 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन

Gridart 20260427 231402334

कानपुर। ग्वालटोली स्थित सूटर गंज में माता फूलमती देवी मंदिर और ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णाेद्धार के बाद श्री विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्गा पूजा पार्क से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।महोत्सव के दौरान धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मूर्तियों की पुनः स्थापना की प्रक्रिया शुरू की गई, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।जेएमडी ग्रुप के डायरेक्टर संजीव दीक्षित ने बताया कि 26 अप्रैल से 5 दिवसीय मूर्ति स्थापना कार्यक्रम शुरू हुआ है, जो 30 अप्रैल तक चलेगा।अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तों को आमंत्रित किया गया है।वहीं आचार्य प्रमोद तिवारी ने बताया कि इस आयोजन के तहत दुर्गा पूजा पार्क में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की जाएगी।वहीं ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर में भगवान गणेश, मां दुर्गा, मां काली, हनुमान जी और शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इस पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में धार्मिक उल्लास बना रहा। भक्तों की भारी भीड़, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के बीच ग्वालटोली का इलाका पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। इस मौके पर कालिंद्री तिवारी, विनीत मिश्रा, किशन साहू, राजेश शुक्ला, अंकित तिवारी, मनीष दीक्षित समेत वरिष्ठजन मौजूद रहे। बाइट- आचार्य प्रमोद तिवारी बाइट- संजीव दीक्षित, (डायरेक्टर, JMD ग्रुप)

राजू की रिपोर्ट

Img 20260403 wa0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp