BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष का मुख्य समारोह मना

Img 20251228 wa0034

कानपुर।भारत में 17 वी शताब्दी में धर्मरक्षा व नारी सशक्तीकरण कि आधार शिला रखने वाली महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म के त्रिशताब्दी वर्ष का मुख्य समारोह NGO द गररियन्स यूथ मीट, उ० प्र०, द्वारा लाजपत भवन आडिटोरियम मोतीझील, कानपुर में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस समारोह में लगभग 1000 लोग शामिल हुए, जिसमे कि 600 महिलाये थी।

सुबह से ही पूरे कानपुर शहर के विभिन्न इलाकों से अहिल्याबाई होल्कर के कट आउट लिए बच्चे अपने पेरेंट्स के साथ लाजपत भवन, मोती झील कि ओर आते दिख रहे थे। कोई बाइक पर, कोई आटो में, कोई कार की खिड़की से अहिल्याबाई होल्कर की पोशाक में व हाथों में उनका कट आउट लिए नजर आ रहा था। पूरा शहर जैसे अहिल्यामय हो गया था। समारोह के दौरान शहर कि सबसे बड़ी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कि 43 प्रतियोगिताओं में कुल 195 मेडल्स व ट्राफीज बांटी गई। बच्चों ने विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान के साथ साथ डांस व सिंगिग प्रतियोगिताएं आयोजित कि गई।

प्रोग्राम के स्पांसर युवा उ‌द्योगपति सुरजीत सिंह पाल ने बताया कि यह समारोह महारानी अहिल्याबाई होल्कर जिनका हर भारतीय ऋणी है उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मनाया जा रहा है।

द गररियन्स यूथ मीट, उ० प्र०. सामाजिक सस्था दवारा आयोजित इस समारोह में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी सिंह राजपाल ने बताया कि वर्ष 2025 महारानी अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी जयती वर्ष के रूप में पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भारत सरकार दवारा 23 मई 2025 को महारानी अहिल्या के सम्मान में 300 रु का सिक्का जारी करने का राजपत्र जारी किया है। उ० प्र० राज्य सरकार ने औरैया मेडिकल कालेज का नाम अहिल्या बाई होल्कर के नाम से कर दिया है। न्याय की देवी अहिल्याबाई होल्कर आज भारत में सबसे चर्चित ऐतिहासिक महिला शासक हैं, क्योंकि आज से 250 वर्ष पूर्व जब भारत गुलाम था, अच्छे अच्छे राज्य अपनी सत्ता नहीं बचा पाते थे, उन्होंने न केवल राज्य किया बल्कि सुशासन, न्यायप्रियता, प्रजावत्सलता का ऐसा उदाहरण पेश किया जो आज भी दुनिया की विभिन्न सरकारों के लिए अनुकरणीय है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव श्रीमती संगीता, उपाध्यक्ष आकांक्षा, रश्मि, मनोरमा, सरला पाल, मास्टर बैजनाथ, सुरजीत पाल,राष्ट्रपति पदक विजेता पुलिस आफिसर विश्राम सिंह, युवा नेत्री प्रतिभा अटल पाल, पूर्व सैनिक शिवमोहन पाल, शिवकुमार, अटल सिंह, विवेक, अंकित आदि शामिल हुए।प्रोग्राम के को-स्पांसर मा दुर्गा हास्पिटल, श्री राधे मेडिकल सेंटर, शिवली रोड, आरंभ पब्लिकेशन व प्रतिभा पाल प्रापर्टीज, रहे।

Oplus 131072
प्रोग्राम के स्पांसर युवा उ‌द्योगपति सुरजीत सिंह पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp