किडनी ट्रांसप्लांट कांड में बड़ा खुलासा: आरोपी परवेज सैफी गिरफ्तार, 9 लाख बरामद।
कानपुर के चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रावतपुर थाना क्षेत्र पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी परवेज सैफी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि सैफी, डॉ. अफजल का ड्राइवर है और लंबे समय से इस अवैध नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।जांच में सामने आया कि डॉ. अफजल के साथ नोटों के बीच वायरल हुआ वीडियो भी परवेज सैफी ने ही बनाया था, जो कथित रूप से ऑपरेशन के बाद मिली रकम के साथ कल्याणपुर के एक होटल में शूट किया गया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। सैफी पहले से आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे गिरोह की कड़ियों को जोड़ने और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बिंदास बोल संवाददाता

