पुलिस व लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे

कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में कानपुर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध छेड़ दिया अभियान.**इसी कड़ी में चकेरी थाना पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही.* *मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरे दबोचे गए.* *पकड़े गए अभियुक्त बेकनगंज निवासी यासीन व मुजाहिद हैं.**दोनों अभियुक्तों ने श्याम नगर चौकी से चंद कदम की दूरी पर 16 फरवरी को की थी 8 लाख की लूट.**ये लूट तमंचे की बट मार कर वासिफ से की गई थी.**पहले तो पुलिस मामले को टालती रही। लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस हो गई सक्रिय.**डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया, चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तों को रोकने का प्रयास किया गया। तो वो भागने लगे। घेराबंदी की गई। तो उन्होंने फायर झोंक दिया.**आत्मरक्षा में पुलिस के द्वारा चलाई गई गोली से दोनों अभियुक्त हुए घायल.**गोली दोनों अभियुक्तों के पैर में लगी है.**दोनों अभियुक्तों के पास से तमंचा, ज़िंदा कारतूस व बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद.**घायल अभियुक्तों को कांशीराम अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया.**अग्रिम कानूनी कार्यवाही के उपरांत दोनों को भेजा जाएगा सलाखों के पीछे.*
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*


