Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय अधिवक्ता एकता कल्याण एसोसिएशन हुआ गठन।

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सरकार द्वारा लागू करवाना। 


कानपुर। राष्ट्रीय अधिवक्ता एकता कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार तिवारी एडवोकेट मीडिया के माध्यम से कहा कि अधिवक्ता के हितो को ध्यान में रखते हुए संगठन का निर्माण किया गया है। जिसकी बिन्दू निम्नवत् है

1. एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सरकार द्वारा लागू करवाना।    

2. संस्था का उद्देश्य अधिवक्ताओं को सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, रचनात्मक, कलात्मक उन्नती का समुचित प्रयास करना।

3. शासन, प्रशासन की सक्षम अनुमति से अधिवक्ता कल्याण हेतु कार्यक्रम का आयोजन करना एवं उनकी परेशानियों में एक-दूसरे का सहयोग करना, अधिवक्ता की समस्या एवं परेशानियों को बार-काउंसिल को अवगत कराना व उनकी समस्याओं को हल करना।

4. समाज के निर्धन असहाय लोगों को निशुल्क कानूनी सलाह प्रदान करना।

5. बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्यों को निशुल्क विधिक पुस्तके भेंट करना।

6. शासन प्रशासन की सक्षम अनुमति से बार एसोसिएशन के कार्य क्षेत्र में पुस्तकालय, वाचनालय एवं क्रीडा केन्द्रो की स्थापना करना।

7. शासन प्रशासन की सक्षम अनुमति से समय-समय पर आवश्यकतानुसार सामाजिक एवं सांस्कृति कार्यो, कवि सम्मेलन, सेमिनार आदि का आयोजन करना।

8. शासन-प्रशासन की सक्षम अनुमति से अधिवक्ता की समस्याओं से सम्बंधित विषयों पर समाधान हेतु जागरुकता कैम्प आयोजित करना।

9. वृद्ध व सीनियर अधिवक्ताओं को हर संभव सहायता व सहयोग प्रदान करना।

10. अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु अधिवक्ता कल्याण निधि की स्थापना करना जिससे समय समय पर जरुरत मंद अधिवक्ताओं की मदद की जा सके।

11. अधिवक्ता में भाई चारा की भावना को जाग्रत करना।          

12. एडवोकेट एक्ट प्रोडक्शन एक्ट लागू किया जाए 

13.अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाए जैसे आयुष्मान कार्ड से मिलता है। 14. 60 वर्ष से ऊपर के अधिवक्ताओं को पेंशन सुविधा दी जाए।  प्रेस कांफ्रेंस में सतीश कुमार तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ शुक्ला मोहित अवस्थी, आलोक पांडे, भगवत दास, रामजी दुबे पूर्व महामंत्री,  लॉयर्स एसोसिएशन,विजय त्रिवेदी राजीव मिश्रा के के गुप्ता विष्णु शुक्ला मनोज मिश्रा युवराज सिंह रमाकांत मिश्रा , देशबंधु अमिताश मिश्रा, जसविंदर सिंह, सहित अधिवक्तागण मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.