Type Here to Get Search Results !

नगर निगम कर्मचारी संघ के 25 सूत्री मांग पर अपर नगर आयुक्त से हुई वार्ता


कानपुर। नगर निगम कर्मचारी संघ के 25 सूत्री मांग पर नगर आयुक्त महोदय के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त श्री आवेश खान के अध्यक्षता 12 बजे से वार्ता/ बैठक हुई। संघ के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर आयुक्त महोदय के निर्देश पर बैठक बुलाई गई है इसमें संबंधित बिंदुओं पर वार्ता हेतु वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए जिसमे मुख्य रूप से नगर स्वस्थ अधिकारी, मुख्य नगर लेखा परीक्षक एवम प्रभारी भंडार आदि को फोन से बुलाने के बाद भी नहीं आने पर कुछ बिंदुओं पर  चर्चा हुई अपर नगर आयुक्त ने कहा अनुपस्थित अधिकारियों की सूचना नगर आयुक्त जी को भेज देंगे। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अब बैठक नगर आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में होगी तभी समस्याओं का समाधान हो पाएगा।बैठक में मुन्ना हजारिया अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा महामंत्री, नीलू निगम उपाध्यक्ष, नरेंद्र खन्ना, शिव शंकर मिश्रा, मुन्ना पहलवान, गोकुल आनंद, पंकज शुक्ला, दिनेश गुप्ता प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.