तस्वीरों में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में, सजी-धजी और सांस्कृतिक प्रस्तुति करते हुए दिखाई दे रही हैं, जो भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक है।
कानपुर।
भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति के संरक्षण हेतु समर्पित "श्री राधा रमण सेवा संस्थान" द्वारा हरियाली तीज एवं सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में पारंपरिक कजरी गीत, लोकनृत्य एवं गरबा की मोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया।
🎉 कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की नव-निर्वाचित अध्यक्ष हेमन संत (सदस्य - अम्बेडकर फाउंडेशन, भारत सरकार) द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।
🎤 मुख्य अतिथि:
- सीमा वर्मा – अध्यक्ष, इनरव्हील क्लब कानपुर विदुषी
- शशि कौशल – प्रधानाध्यापिका, लोक सेवक मंडल विद्यालय
- नमिता मालवीय – समाजसेविका
🪔 हेमन संत जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन भारतीय परंपराओं और संस्कृति को जीवित रखने का एक प्रयास है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी अत्यंत सराहनीय रही।
👑 कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति रही –
"नवदुर्गा स्वरूपा सम्मान", जिसमें महिलाओं को आदिशक्ति के रूप में सम्मानित किया गया।
🎶 कार्यक्रम में आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं –
- रेखा त्रिपाठी, सीमा शुक्ला, सुमन वर्मा, ओमलता वर्मा, डॉ. संतोष, रेणु तोमर, निर्मला पांडे, मालती, सुषमा शर्मा, अंजू त्रिपाठी, आदि।
💃 गरबा नृत्य की छटा, अतरंगी संस्थान और रेखा त्रिपाठी जी की शिष्याओं द्वारा प्रस्तुत कत्थक नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
🗣️ संस्थापक संध्या पाण्डेय ने कहा –
"बदरा आयो रे बदरा... चूड़ी मजा ना देगा, कंगन मजा ना देगा, तेरे बगैर सजन सावन मजा ना देगा..."
इन लोकगीतों से पूरा वातावरण सावन की मिठास और उल्लास से भर गया।
संवाददाता:- अखिल शुक्ला