BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

7अग्निशमन यूनिट मौके पर पहुंच कर कबाड़ में लगी आग बुझाई

Img 20260306 wa0005

कानपुर। थाना बर्रा क्षेत्र के अंतर्गत मुस्कान ढाबा के पास कबाड़ के ढेर में आग लगने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) कानपुर के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हो गईं।घटना की गंभीरता को देखते हुए कुल 07 अग्निशमन यूनिट मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया।काफी देर तक चले अथक प्रयासों के बाद दमकल विभाग की टीमों ने आग को पूरी तरह से बुझाने में सफलता प्राप्त कर ली। घटना के दौरान आसपास के क्षेत्र में एहतियातन सतर्कता बरती गई ताकि आग अन्य जगहों तक न फैल सके।सौभाग्यवश इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि कबाड़ में रखा कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल विभाग की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp