BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन में जनता के लिए लगा ठंडा प्याऊ मशीन

Oplus 0

कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा द्वारा विश्व स्वास्थ्य सप्ताह के उपलक्ष्य में जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए आम जन के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पेयजल सुविधा “डॉ सहाय स्मृति प्याऊ” का उद्घाटन समारोह आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को सायं 4:30 बजे आईएमए भवन, 37/7 परेड, कानपुर में आयोजित किया गया।आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा, सचिव डॉ शालिनी मोहन, डॉ कुणाल सहाय, पूर्व सचिव ,डॉ वी सी रस्तोगी, डॉ रीता मित्तल,पूर्व अध्यक्ष, डॉ विशाल सिंह वित्त सचिव ने उक्त “डॉ सहाय स्मृति प्याऊ” का संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया। एवं आम जनता को सम्मानित किया।इस पहल का उद्देश्य बढ़ती गर्मी के मौसम में आम जनता को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है, जिससे राहगीरों एवं आम नागरिकों को राहत मिल सके। आईएमए कानपुर शाखा द्वारा इस प्रकार के जनहितकारी कार्य निरंतर किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी समाज सेवा के लिए इस प्रकार की पहल जारी रहेगी।इस अवसर पर डॉ बृजेंद्र शुक्ला, डॉ देवज्योति देबरॉय, डॉ विकास मिश्रा, डॉ शरद दमेले, डॉ अमरनाथ गुप्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp