हिन्दू बालिका को मुस्लिम युवक द्वारा सम्पत्ति हड़पने हेतु धर्मातंरण के लिए ले भगा

कानपुर देहात।बीते 30 मार्च 2016 को सुबह लगभग 9:30 बजे हिन्दु युवती रीता पाल पुत्री सुमित्रा देवी निवासी – संजय नगर , पुखरायां को मोहल्ले के निवासी एक मुस्लिम युवक मो. आमिर पुत्र मो० नफीस निवासी संजय नगर वार्ड-17 पुखरांया तह० भोगनीपुर ने बहला फुसलाकर लड़की के नाम की सम्पत्ति को हड़पने हेतु धर्मातरण कि नियत से रीता पाल को घर ले भगा ले गया था। आज 12 दिन बीत जाने के बाद मुस्लिम युवक व युवती को भोगनीपुर पुलिस कोई भी जानकारी जुटाने में असमर्थ हैं। पीड़िता को अपनी पुत्री की हत्या की आशंका है। जिसमें कुछ दिन पहले थाना में धरना दिया गया था। जिसमे सीओ भोगनीपुर व एस डी एम भोगनीपुर तहसील द्वारा पीड़िता को पांच दिन का आश्वासन दिया गया था। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। अधिवक्ता शुभांशु त्रिपाठी ने थाना व सीओ के यहाँ पीड़िता की तरफ से कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें कोई सुनवाई नही हो रही है।पीड़िता ने बताया कि मेरी पुत्री का जबरन धर्मांतरण कराया गया है। या फिर हत्या कर दी गई है।




