BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेशकानपुर

आम के बगीचे में जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ताश बरामद।

कानपुर ,कमिश्नरेट के दक्षिण जोन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम लालपुर स्थित गौशाला के पास आम के बगीचे में छापेमारी कर दो लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम सोनी (43), निवासी नारायणपुरी खाड़ेपुर थाना हनुमंत विहार तथा रवि सिंह (35), निवासी लॉट नंबर 67 खाड़ेपुर नौबस्ता थाना हनुमंत विहार के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे।

मौके से पुलिस ने 52 ताश के पत्ते, 6000 रुपये मालफड़ तथा तलाशी के दौरान 2000 रुपये नकद बरामद किए हैं।दोनों आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

थाना साढ़ प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है, वहीं असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp