BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

24 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का सफल अनावरण, एक अभियुक्ता गिरफ्तार

Gridart 20260507 204054643


कानपुर। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एन कोलान्ची के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के लगातार मानिटरिंग व निर्देशन के क्रम में, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कानपुर सेन्ट्रल दुष्यन्त कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में रेल में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा अनावरण हेतु शेष अभियोगों के निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओमनारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 06.05.26 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं०-155/26 धारा 303 (2) बीएनएस के सफल अनावरण हेतु धरातलीय/इलेक्ट्रानिक सूचना/आसूचना के आधार पर टीम गठित कर अनावरण के क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 07.05.2026 समय 07.30 बजे कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया बरगद पेड़ के पास से चेकिंग के दौरान एक शातिर ट्रान्सजेण्डर अभियुक्ता रानी उर्फ रेनू उर्फ रामू नागर पुत्री सूरज नागर निवासी ग्राम हृदय रामपुर थाना विशुन गढ़ कन्नौज उम्र 32 वर्ष को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया। ट्रान्सजेण्डर अभियुक्ता द्वारा पूछताछ में बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म व आउटर ट्रेनों के धीमे होने पर खिड़की तथा दरवाजे के नजदीक के महिला यात्रियों के सामान को टारगेट कर चोरी/छिनैती करती हूं। अभियुक्ता के कब्जे से मु०अ०सं०-155/26 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित एक लेडीज पर्स से दो लाख बारह हजार छः सौ नौ (2,12,609) रूपये नगद व सोने चाँदी के ज्वैलरी व आधार कार्ड. नोट बुक, भेंट लिफाफा व अन्य अभियोगों से सम्बन्धित 03 अदद मोबाइल फोन बरामद हुए, जिसकी अनुमानित कीमत करीब साढे छः लाख (6,50,000) रूपये है। उक्त मुकदमें का सफल अनावरण थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल द्वारा 24 घण्टे के अन्दर करते हुए मुकदमें से सम्बन्धित माल को बरामद करते हुए अभि० को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अनुमानित कीमत करीब साढे छः लाख (6,50,000) रूपये

नाम पता अभियुक्ता

रानी उर्फ रेनू उर्फ रामू नागर पुत्री सूरज नागर निवासी ग्राम हृदय रामपुर थाना विशुन गढ़ कन्नौज उम्र 32 वर्ष 1. मु०अ०सं० 155/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।
दो लाख बारह हजार छः सौ नौ (2,12,609) रूपये नगद व सोने चाँदी के ज्वैलरी, आधार कार्ड, नोट बुक,
भेट का लिफाफा ।2.मु०अ०सं०157/26 धारा-317(2) बीएनएस थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल । एक अदद मोबाइल फोन वीवो कम्पनी

  1. मु०अ०सं० 27/26धारा-305(c),317 (2) बीएनएस थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल। एक अदद मोबाइल फोन रियलमी कम्पनी।
  2. मु०अ०सं० 454/25 धारा-305 (c),317 (2) बीएनएस थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।

एक अदद मोबाइल फोन वीवो कम्पनी।

अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास-
रानी उर्फ रेनू उर्फ रामू नागर पुत्री सूरज नागर निवासी ग्राम हृदय रामपुर थाना विशुन गढ़ कन्नौज उम्र 32 वर्ष
क्र.सं. मु०अ०सं०
थाना का नाम
1- 155/26
303(2),317(2) बीएनएस
थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।
2- 157/26
317(2) बीएनएस
थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।
3- 27/26
305(c),317(2) बीएनएस
थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।
4- 454/25
305(c),317 (2) बीएनएस
थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।
5- 181/23
379,411 भादवि
थाना जीआरपी गाजियाबाद।
6- 296/23
380,411 भादवि
थाना जीआरपी गाजियाबाद ।
7- 320/23
380,411 भादवि
थाना जीआरपी गाजियाबाद ।
8- 333/23
2/3 गैंगस्टर एक्ट
थाना जीआरपी गाजियाबाद।
गिरफ्तार करने वाले वाली टीम – 1.ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल । 2. सिध्दनाथ पाटीदार प्रभारी पोस्ट आरपीएफ कानपुर सेन्ट्रल। 3. उ०नि० अर्पित तिवारी प्रभारी चौकी जीआरपी झींझक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल । 4. उ०नि० तेज बहादुर यादव,, उ०नि० मनोज कुमार, थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल। 5. हे०का० शिव सिंह, हे०का० वैश खान, हे०का० रमेश सोनकर, हे०का० हरिपाल यादव, म०हे०का० विपिन यादव थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल। 6. का० सत्येन्द्र सिंह, का० बलवन्त चौधरी, का० शिवेन्द्र कुमार, का० दीपक यादव थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल । 7. एएसआई सी पी सिंह, हे०का० नागेन्द्र मौर्य का० महेश, का० राम चन्द्र, म०का० उमा आरपीएफ पोस्ट कानपुर सेन्ट्रल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp