सिर्फ 24 घंटे के अंदर साकिनाका पुलिस ने मानसिक रूप से विकलांग पीड़ित बच्चे को ढूंढकर मां बाप को सौंपा।
मुंबई, दिनांक 03/06/2026 को करीब 13.10 बजे, पीड़ित लड़का, (उम्र 14 साल ) घर से यह कहकर निकला था कि वह खेलने जा रहा है।शिकायत करने वाले ने तीन दिन तक उसे ढूंढा लेकिन जब वह नहीं मिला तो उन्होंने 06/06/2026 को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस सब-इंस्पेक्टर प्रवीण शिरसाट और उनकी टीम ने मौके पर लगे CCTV फुटेज की जांच की।उस लड़के को साकी विहार रोड पर घाटकोपर की तरफ अकेले जाते देखा गया था।
इसके बाद, उसकी फोटो और डिटेल के साथ एक मैसेज घाटकोपर इलाके के पैसेंजर्स के WhatsApp ग्रुप और ट्रेन से सफर करने वालों को भेजा गया ताकि उस विक्टिम लड़के को ढूंढा जा सके।
आज, 7/6/26 को, बताए गए यात्रियों में से एक ने उस महिला यात्री से संपर्क किया और बताया कि वह लड़का खोपोली रेलवे स्टेशन पर है। उस लड़के को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।यह काम पो.उप नि. प्रवीण शिरसाट,म.पो.शि. आशा कदम, पो.शि. 130080/अर्जुनपो.शि. खिल्लारे ने प्र.वि.पो.नि. सपना क्षीरसागर मैडम के मार्गदर्शन में किया है।
बिंदास बोल संवाददाता मुंबई
सतिशकुमार मंडोरा

