BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

मुझे ज़मीन का कब्जा नहीं मिला तो मैं मुख्यमंत्री आवास पर जाकर पति पत्नी आत्म दाह कर लेंगे।

Screenshot 2026 06 09 15 59 45 43 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

कानपुर । राकेश कुमार अवस्थी पुत्र स्व० सरयू प्रसाद अवस्थी निवासी ग्राम झण्डा मैदान, पूरा थाना बिल्हौर, कानपुर नगर ने प्रेस क्लब में वार्ता की, उन्होंने कहा कि प्रार्थी व उनकी पत्नी माया अवस्थी बुजुर्ग दम्पत्ति है। प्रार्थी की कमजोरी का फायदा उठाकर मोहल्ले की चन्दा देवी आदि ने पूर्वजों की भूमि पर कब्जा कर लिया है ।जिसकी शिकायत थाना पुलिस में की गई थी। थाना पुलिस ने धारा-133 सी०आर०पी०सी० का मुकदमा एस०डी०एम० बिल्हौर के समक्ष 2019 में कर दिया था। प्रार्थी मुकदमा लडते लडते दिनांक 30-09-2025 को ए०डी०सी०पी० सेन्ट्रल कानपुर नगर ने कब्जा हटाने हेतु आदेश कर दिया था । प्रार्थी आदेश के अनुपालन हेतु थाना व तहसील बिल्हौर के चक्कर काटता रहा। परन्तु अधिकारियों के अडियल रवैये के आगे कोई कार्यवाही अमल में नही लायी गयी, तदोपरांत विपक्षिनी ने जिला जज महोदय कानपुर देहात के समक्ष रिवीजन दाखिल कर दिया, जो कि दिनाक 9-4-2026 को प्रार्थिनी के हक मे निर्णीत हुआ और आदेश मे साफ साफ कड़ा गया कि आदेश का अनुपालन एक माह में सुनिश्चित करायें। परन्तु थाना पुलिस बिल्हौर व राजस्व अधिकारियों के बेजा प्रभाव में होने के कारण व मनमाने रवैये एवं सरकार या कानून का कोई भय न होने के कारण आज तक कोई समुचित कार्यवाही अमल में नही लायी गयी है। प्रार्थिनी ने कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किये। परन्तु सम्बन्धित अधिकारी ‘झूठी रिपोर्ट लगाकर निस्तारित कर देते रहें है। प्रार्थी ने कहा कि यदि मुझे ज़मीन का कब्जा नहीं दिलाया गया तो मैं मुख्यमंत्री आवास पर जाकर पति पत्नी आत्म दाह कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp