BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशजालौन

उरई: जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण — बंदियों की सुविधाओं का किया गया बारीकी से परीक्षण

उरई (जालौन)। प्रभारी जिला न्यायाधीश सतीश चन्द्र द्विवेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारुल पंवार तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे द्वारा आज जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर का भ्रमण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन परीक्षण किया। उन्होंने रसोईघर, अस्पताल, वार्ड, परामर्श कक्ष एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए कि सभी बंदियों को मानक के अनुसार पौष्टिक भोजन, शुद्ध पेयजल, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

अधिकारियों ने कहा कि —> “कारागार केवल दंड का स्थल नहीं, बल्कि सुधार का केंद्र है।”इसलिए बंदियों के मानसिक और सामाजिक पुनर्वास हेतु विशेष प्रयास किए जाएं। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जेल प्रशासन को सतर्कता और नियमित गश्त बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

बिंदास बोल न्यूज़ के लिए — जितेन्द्र कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट उरई (जालौन), उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp