ठाणे ग्रामीण जिलों में 8 अपराधों में दर्ज 128 किलो गांजा ओर अन्य मादक पदार्थ को कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया।
ठाणे . ठाणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉक्टर डी.एस.स्वामी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनमोल मित्तल ने ठाणे ग्रामीण पुलिस जिलों में मादक द्रव्य नियंत्रण अधिनियम के तहत दर्ज अपराधों के साक्ष्यों को विशेष अभियान के तहत नष्ट करने का आदेश दिया है जिससे मादक द्रव्य निरोधक दस्ते के नोडल अधिकारियों ने केंद्रीय साक्ष्य प्रकोष्ठ में विभिन्न अपराधों में जब्त मादक द्रव्य पदार्थ की समीक्षा की। जिसमें 8 अपराधों में तर्ज 128.597 किलो गांजा व अन्य मादक पदार्थों को विनाश हेतु सभी कानूनी मामलों का निपटारा कर मंजूरी दी।मादक पदार्थों को विनाश करने हेतु प्रदूषण नियंत्रण महामंडल की एनओसी प्राप्त करने के पश्चात सरकार द्वारा अधिकृत अवशिष्ट प्रबंधन कंपनी तलोजा एमआईडीसी नवी मुंबई में सरकारी निरीक्षक और रासायनिक विश्लेष्क की उपस्थिति में 128.597 किलो गांजा व अन्य मादक पदार्थ सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पंचनामा वह वीडियोग्राफी फोटोग्राफी करके पुरी तरह नष्ट किया गया।
सतीश कुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता।

