पालघर पुलिस अपराध शाखा द्वारा तंबाकू उत्पादों का अवैध परिवहन करने पर आरोपियो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, 23 लाख 53481 रुपए का माल जप्त।
मुंबई । गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा पालघर पुलिस टीम ने गुजरात से मुंबई आ रहे टाटा पिकअप MH04-MH-5853 में महाराष्ट्र राज्य में प्रतिबंधित 1753481 मूल्य के तंबाकू आधारित खाद्य पदार्थ वाहन सहित 23 लाख 53481 रुपए का माल जब्त किया, इसे अहमदाबाद, गुजरात से नावा सेवा, से मुंबई ले जाया जा रहा था, आरोपी ड्राइवर मोहम्मद इबरान मोहम्मद रुस्तम पर मनोर पुलिस स्टेशन ने 270/2025 भारतीय दंड संहिता की धारा 123,223, 274, 275 के साथ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 और विनियम 2011 के कलम 26(2),27,23,26,(2)(4),30(2)A के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और आगे की जांच श्री यतीश देशमुख पुलिस अधीक्षक पालघर जिला के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील, पुलिस उप निरीक्षक रोहित खोत अपराध सागर पालघर जिला के द्वारा की जा रही है।
सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता मुंबई ।

