BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरराजनीति

ऑल इंडिया संगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन ने मनाया पूर्व महिला प्रधानमंत्री की 109वी जयंती

कानपुर। ऑल इंडिया संगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वाधान में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 109वी जयंती समारोह केक काट कर गोष्ठी के रूप में मनाया गया! विजय सिंह मर्तोलिया जी अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ ! श्री मर्तोलिया जी ने कहा कि इंदिरा गांधी जैसी आयरन लेडी अब धरती में कभी नहीं पैदा होगी, हमने इंदिरा गांधी कैंटीन के माध्यम से कार्यकाल में मजदूरों को भोजन वितरण किया! मुख्य रूप से श्री श्याम देव सिंह जी(प्रदेश अध्यक्ष असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन)ने जयंती के उपलक्ष में आज श्रीमती इंदिरा गांधी जी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थी ,आज उनकी जयंती आवास केशव पुरम आवास विकास बनाई गई! इंदिरा जी 1966 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बनी और प्रधानमंत्री के बनने के बाद 1977 तक जो विकास का काम किया था ,उसके बाद 1980 में प्रधानमंत्री दोबारा बनी देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में ,विज्ञान के क्षेत्र में ,उद्योग के क्षेत्र में ,रक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का काम किया, आज उनकी जयंती थी इस जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करते है !
कार्यक्रम का संचालन – नरेंद्र चंचल कुशवाहा ने किया!
इस अवसर पर – राजीव द्विवेदी, तुफैल अहमद खान,मोनू शुक्ला,के.के.तिवारी, आर ए गौतम, राकेन्द्र मोहन त्रिपाठी, हरिराम कटिहार, ओम प्रकाश वर्मा, संतोष राज भारती ,उदय शंकर शुक्ला, राजेंद्र बाबू लाल, वी के सिंह, महेश वर्मा ,
आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp