BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

कानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील नरवल ग्राम करबिगवा के युवक रणबीर उर्फ बऊवन ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का किया प्रयास।युवक ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा किउसका मोहल्ले के पड़ोसियों से चल रहा नाली को लेकर विवाद में दबंग पड़ोसियों द्वारा पीड़ित युवक की नाली बंद कर दिया गया है, जिससे कच्चे घर में पानी भर रहा।विरोध करने पर दबंग पड़ोसी देते है धमकी।युवक ने पुलिस से की थी कई बार शिकायत, नहीं हुआ निस्तारण।युवक की कही सुनवाई न होने से आहत होकरसमाधान दिवस पर पहुंच कर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह का किया प्रयास।मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की बचाई जान।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच के आदेश देकर उचित कार्यवाही करने के लिए कहा सम्बंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर युवक की समस्या का समाधान किया। युवक पूर्ण रूप से संतुष्ट हुआ,एवं संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दियासाथ ही तहसील परिसर में आत्महत्या को लेकर कहा यह मेरी गलती है,आगे से ऐसा नहीं होगा,और अपने इस कृत्य को लेकर माफी भी मांगी। एवं लोगों से भी विनती की कोई इस प्रकार का कृत्य न करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp