अराजक तत्वों ने बिजली के दुकान में आग लगा दी
उन्नाव।शुक्लागंज गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के देवरा कला गांव में शनिवार की रात अज्ञात अराजकतत्वों ने बिजली के सामान की एक दुकान में आग लगा दी। आगजनी की इस घटना में दुकान में रखा हजारों रुपये का कीमती सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।जानकारी के अनुसार, देवरा कला गांव निवासी ओमप्रकाश की घर से कुछ दूरी पर इलेक्ट्रॉनिक्स और बिजली के सामान की दुकान है। पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि वह शनिवार की शाम रोज की तरह दुकान बढ़ाकर (बंद कर) अपने घर चले गए थे। देर रात अज्ञात लोगों ने दुकान में आग लगा दी।आग की लपटें देखकर जब तक लोग वहां पहुंचते, दुकान में रखा काफी सामान जल चुका था। पीड़ित के मुताबिक, आगजनी में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। रविवार सुबह पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाबी पांडे की रिपोर्ट ✍️


