BB ओरिजिनलकानपुर

महाराणा प्रताप कॉलेज प्रशासन ने छात्र–छात्राओं की मांगों को लेटर पैड पर दिया लिखित आश्वासन।

कानपुर ,प्रताप कॉलेज में बीते दिनों से छात्र–छात्राओं द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उठाई जा रही आवाज पर कॉलेज प्रशासन ने औपचारिक पहल की है। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की सभी मांगों को कॉलेज के आधिकारिक लेटर पैड पर अंकित कर, जिम्मेदार अधिकारियों के माध्यम से छात्र–छात्राओं को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार छात्र–छात्राएं लंबे समय से शैक्षणिक व्यवस्था, समयबद्ध कक्षाओं, सुविधाओं और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर अपनी मांगें रख रहे थे। मांगों को लेकर छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की मांगों को लिखित रूप में दर्ज कर उन्हें आश्वासन दिया।

कॉलेज प्रशासन की ओर से बताया गया कि छात्रों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया गया है और उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लेटर पैड पर दर्ज बिंदुओं में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर मांगों के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

छात्र–छात्राओं का कहना है कि लिखित रूप में मांगें मिलने से उन्हें भरोसा मिला है और अब वे प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने शैक्षणिक माहौल बनाए रखने और छात्रों के हित में निर्णय लेने की बात दोहराई है।

फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है और कॉलेज परिसर में शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से चल रही हैं। प्रशासन और छात्रों के बीच संवाद जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।*

बिंदासबोल संवाददाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp