BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

कानपुर में सजेगा पुष्पोत्सव: 28 फरवरी व 1 मार्च को जेके लॉन में भव्य पुष्प प्रदर्शनी

Oplus 0

🌸कानपुर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और घरों-बंगलों में उगाए जा रहे शोभाकारी पौधों व पुष्पों की सुंदरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कानपुर फ्लोरीकल्चर सोसायटी द्वारा आगामी 28 फरवरी 2026 एवं 01 मार्च 2026 को जे०के० लॉन कमला नगर में भव्य पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा झुनझुनवाला ने कहा,> “हमारा उद्देश्य केवल पुष्पों की सुंदरता दिखाना नहीं, बल्कि शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना भी है। हर घर में हरियाली बढ़े, यही हमारी सोच है।”उपाध्यक्ष डॉ. सुषमा मानिकताला ने बताया,> “2007 में स्थापित सोसायटी प्रतिवर्ष इस प्रकार के आयोजन कर शहर में बागवानी संस्कृति को बढ़ावा देती आ रही है।”समिति की सचिव श्रीमती राजश्री डालमियां के अनुसार प्रदर्शनी में डहेलिया, ग्लैडियोलस, लिली, गुलाब, नरगिस, रजनीगंधा, डैफोडिल, ट्यूलिप, बिगोनिया सहित अनेक आकर्षक पुष्पों एवं विलुप्त होते शोभाकारी पौधों को 7 प्रमुख एवं 133 उप-श्रेणियों में वर्गीकृत कर लगभग 3000 गमलों में प्रदर्शित किया जाएगा।उन्होंने कहा,> “इस वर्ष प्रतियोगिता को और रोचक बनाया गया है। फूलों की सजावट, बोनसाई, फल-सब्जियां, अचार एवं अन्य उत्पादों की भी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।”समिति सदस्य श्रीमती रश्मी वैद्य एवं पूनम भार्गव ने बताया कि इस बार सेक्शन प्रथम एवं द्वितीय को दो भागों में विभाजित किया गया है, जिससे प्रतिभागियों को अधिक अवसर मिल सके।चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सर पदमपत सिंघानिया एजूकेशन सेंटर के सहयोग से विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के लिए किया जाएगा।बंगलों एवं फार्म हाउस को टेरेस लॉन, विशेष लॉन, वर्टिकल लॉन सहित विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है। प्रतिभागी गमलों, संसाधनों और नवाचारों के माध्यम से उगाए गए पुष्प व सब्जियों के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर समिति के निर्णयानुसार पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे।अध्यक्ष श्रीमती ऊषा झुनझुनवाला एवं मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी स्थल पर 15 से अधिक शिक्षाप्रद स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें पौधशालाओं, फूलों, सब्जियों और मानव स्वास्थ्य से संबंधित उत्पादों की जानकारी दी जाएगी।> “यह प्रदर्शनी केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का उत्सव है,” समिति पदाधिकारियों ने कहा।प्रदर्शनी का उद्घाटन सतीश महाना, उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा।पत्रकार वार्ता में श्रीमती कंचन गर्ग, आभा अग्रवाल, आशा सिंघानिया, अंजुला गुप्ता एवं रश्मि वैद्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

🌿 शहरवासियों, विद्यार्थियों और बागवानी प्रेमियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस हरित पहल का हिस्सा बनें और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दें। 🌿

Oplus 131072
Oplus_131072
Oplus 32
oplus_32

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp