एटा में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) का निलंबन, अपर जिलाधिकारी (ADM) को अतिरिक्त प्रभार मिला!
उत्तर प्रदेश शासन ने एटा जिले में मुख्य विकास अधिकारी (CDO)नागेन्द्र नारायण मिश्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
शासन के आदेशानुसार, उनके कार्यभार का अतिरिक्त जिम्मा PCS सत्यप्रकाश, अपर जिलाधिकारी प्रशासन (ADM) एटा *को सौंपा गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त प्रभार मिलने पर उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं दिया जाएगा। यह कदम उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास विभाग के निर्देश पर उठाया गया है।
एटा जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा की। इस निर्णय से जिले में प्रशासनिक कार्यों में सततता बनी रहेगी।

