कानपुर में एक बार फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस

कानपुर l पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देश पर कई थाना प्रभारी इधर से उधर किए गए l प्रभारी निरीक्षक नज़ीराबाद को प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज बना कर भेजा गया l संजय कुमार पांडेय को डीसीपी वेस्ट कार्यलय से थाना जाजमऊ का प्रभारी निरीक्षक बना कर भेजा गया l वहीं धनंजय कुमार पांडेय को थाना फजलगंज में प्रभारी निरीक्षक का कार्यभार संभालेंगे l फिर मानवेंद्र सिंह को अपराध शाखा से थाना ग्वालटोली प्रभारी निरीक्षक बना कर भेजा गया l प्रभारी निरीक्षक थाना मूलगंज पवन कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक के तौर पर थाना नजीराबाद भेजा गया l फिर उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को थाना विधनू से थानाध्यक्ष बना कर थाना नरवल भेजा गया है l उप निरीक्षक विक्रम सिंह को थानाध्यक्ष मूलगंज का चार्ज दिया गया है
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*


