BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरदुर्घटना

आंधी-तूफान के बाद राहत कार्य तेज, गिरे पेड़ों को हटाने का अभियान शुरू

Screenshot 2026 04 04 22 05 31 95 7352322957d4404136654ef4adb64504

कानपुर। जबर्दस्त आए तेज आंधी-तूफान के बाद शहर में गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। जोन-5 के जेई विनीत शुक्ला के नेतृत्व में नगर निगम की टीम लगातार राहत कार्य में जुटी हुई है।फजलगंज क्षेत्र में सड़क पर गिरे पेड़ों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया जा रहा है, जिससे यातायात को सुचारु किया जा सके। नगर निगम के कर्मचारी खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद सड़कों पर डटे हुए हैं और तेजी से काम कर रहे हैं।अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शहर की स्थिति सामान्य कर दी जाएगी और जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी। लगातार चल रहे इस अभियान से उम्मीद है कि कानपुर की यातायात व्यवस्था जल्द पूरी तरह बहाल हो जाएगी। *बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Inshot 20260403 133605204

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp