जनगणना 2027: 7–21 मई तक घर बैठे करें स्व-गणना, 22 मई से घर-घर सर्वे.
कानपुर में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार पहली बार नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना करने का अवसर मिलेगा।7 मई से 21 मई तक नागरिक पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपनी और परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
इसके बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और गणना करेंगे।यह देश की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना होगी, जिसे इस बार पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है।
नागरिक https://se.census.gov.in� पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं और ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर अपनी जानकारी भर सकते हैं।डीएम ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग स्व-गणना में भाग लेकर जनगणना को सफल बनाएं।
बिंदास बोल संवाददाता

