क्षत्रिय सभा कानपुर नगर एवं देहात की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान

कानपुर। क्षत्रिय सभा कानपुर नगर एवं देहात की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 105 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, बैग और सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

सभा के अध्यक्ष लाल सिंह तोमर ने छात्रों से शिक्षा के साथ भारतीय संस्कार और विनम्र व्यवहार अपनाने की अपील की। वहीं शिक्षा समिति के चेयरमैन राहुल सिंह तोमर ने मेधावी निर्धन छात्रों को निःशुल्क उच्च शिक्षा दिलाने की बात कही। महासचिव आर.एन. सिंह और जितेन्द्र सिंह चंदेल ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में जोगेन्द्र सिंह, संजय सिंह भदौरिया, मनमोहन सिंह परमार, पंकज तोमर, नरेन्द्र प्रताप सेंगर, वीरपाल राणा, भूपेन्द्र तोमर, सुल्तान सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
