कानपुर में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मात्र 9 माह में 16,439 प्रकरण सुने, जिनमें से 16,137 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है।
📰 कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़
📍 डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह की जनसुनवाई बनी जनता की आवाज़!
कानपुर में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मात्र 9 माह में 16,439 प्रकरण सुने, जिनमें से 16,137 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है।
जनवरी 2025 से शुरू हुए जनता दर्शन कार्यक्रम ने लोगों के बीच भरोसे और राहत का सबसे बड़ा मंच बना दिया है।
फरियादियों की सुविधा के लिए कार्यालय में टोकन प्रणाली, बैठने और जलपान की व्यवस्था की गई है।
डीएम खुद हर मामले की मॉनिटरिंग करते हैं ताकि कोई भी समस्या अधूरी न रह जाए।
📈 आँकड़े बताते हैं कि जनता का भरोसा अब सीधे जिलाधिकारी पर है — लोग घंटों इंतज़ार कर भी अपनी बात डीएम को सुनाना चाहते हैं।
दूसरी तरफ, तहसील और ब्लॉक स्तर पर शिकायतों की संख्या बेहद कम पाई गई है, जिस पर डीएम ने अब सभी विभागों को सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं।
✍️ डीएम का कहना है:
“जनता दर्शन में आने वाला कोई भी फरियादी निराश न लौटे — यही हमारी प्राथमिकता है।”
Bindas Bol के लिए कानपुर से कार्तिकेय बाजपेई की रिपोर्ट

